महाराष्ट्र चुनाव- NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 नाम [Maharashtra elections- 38 names in the first list of NCP Ajit faction]

2 Min Read

बारामती से चुनाव लड़ेंगे डिप्टी सीएम अजित पवार

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को NCP अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।

बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था।

शिव सेना (शिंदे गुट) ने 45 प्रत्याशियों की सूची जारी कीः

इससे पहले मंगलवार देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है।

महायुति ने अब तक 182 नाम की घोषणा कीः

महायुति ने अब तक 182 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99, शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 और अजित गुट के 38 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंगः

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र : लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने के लिए आयोजित मराठा समुदाय की बैठक में टकराव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं