‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का महाराष्ट्र BJP में विरोध [Maharashtra BJP opposes the slogan ‘If we divide, we will be cut’]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पूर्व CM अशोक चव्हाण बोले- जनता ऐसे नारे पसंद नहीं करेगी

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच ‘बंटेंगे तो कटेंगे‘ नारे पर भाजपा नेताओं में ही मतभेद दिख रहा है। महाराष्ट्र के पूर्व CM और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आए सांसद अशोक चव्हाण ने कहा, ‘बंटेंगे तो कटेंगे‘ का नारा महाराष्ट्र की जनता पसंद नहीं करेगी।’

भाजपा MLC पंकजा मुंडे और डिप्टी CM अजित पवार भी नारे का समर्थन करने से इनकार कर चुके हैं।

फडणवीस बोले- सहयोगी इस नारे को समझ नहीं पाए:

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘यह नारा महाविकास अघाड़ी (MVA) के चुनावी कैंपेन का जवाब है। हमारे सहयोगी इस नारे का असल मतलब नहीं समझ पाएं हैं।

बंटेंगे तो कटेंगे‘ का असली मतलब है कि हमें साथ रहना है। PM मोदी ने संक्षेप में कहा है- ‘एक हैं तो सेफ हैं।’ इसका मतलब यह नहीं है कि हम मुसलमानों के खिलाफ हैं।’

इसे भी पढ़ें

झारखंड में हेमंत सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- झारखंड को मिला सिर्फ लव व लैंड जिहाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं