Mahakumbh 2025: अंतिम चरण में 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगायी संगम में डुबकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी [Mahakumbh 2025: More than 51 lakh devotees took a dip in Sangam in the last phase, security arrangements tightened]

1 Min Read

प्रयागराज,एजेंसियां। महाकुंभ 2025 अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है, लेकिन श्रद्धालुओं का तांता थमने का नाम नहीं ले रहा है। 22 फरवरी को सुबह तक 51.61 लाख से अधिक लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं, और यह सिलसिला जारी है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी, और अब तक 59.31 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जोर व्यवस्था

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक के दबाव को नियंत्रित करने के लिए सात वरिष्ठ पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है।

इन अफसरों की जिम्मेदारी अपने-अपने रूट की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की है। महाशिवरात्रि के दौरान होने वाले अंतिम शाही स्नान के लिए पुलिस प्रशासन ने रणनीति में बदलाव कर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया है।

इसे भी पढ़ें

IRCTC का महाकुंभ 2025 टूर पैकेज: यात्रा और सुविधाओं का पूरा विवरण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं