महाकुंभ 2025: IIT बाबा से लेकर मोनालिसा तक, वायरल हुए 10 फेमस चेहरे [Mahakumbh 2025: From IIT Baba to Monalisa, 10 famous faces went viral]

2 Min Read

प्रयागराज,एजेंसियां। महाकुंभ 2025 में सोशल मीडिया पर कई चेहरे वायरल हुए, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान आकर्षित किया। इनमें से कुछ नाम जैसे आईआईटी बाबा, मोनालिसा, और दातुन बेचने वाला लड़का शामिल हैं।

जानते है फेमस हुए चेहरे के बारे में

आईआईटी बाबा ने महाकुंभ में अपनी शिक्षा और जीवन के बारे में चर्चा की, जबकि मोनालिसा नाम की लड़की रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान अपनी खूबसूरत आंखों के लिए सोशल मीडिया स्टार बन गई।

दातुन बेचने वाले लड़के ने महाकुंभ में दातुन बेचकर 40,000 रुपये कमाए। इसके अलावा, डिजिटल स्नान का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने वीडियो कॉल पर गंगा में स्नान कराने का अनोखा तरीका दिखाया।

चिमटा बाबा, कांटे वाले बाबा, और अनाज बाबा जैसे अजीबोगरीब वीडियो भी खूब चर्चा में रहे। इतना ही नहीं हॉलीवुड के ‘हैरी पॉटर’ भी। दरअसल लुक में डेनियल रेडक्लिफ जैसा दिखने वाला एक शख्स भंडारे में भोजन का आनंद लेते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

महाकुंभ के दौरान कई अजीबो-गरीब बिजनेस स्कीम और लुक वाले लोग भी सोशल मीडिया पर छाए रहे। महाकुंभ की शुरुआत में हर कोई पैसे कमाने के लिए नई- नई बिजनेस स्कीम के बारे में बता रहा है।

ऐसे ही आप सब ने एक शख्स को देखा होगा , जिसने चंदन लगाने के बिजनेस से ही लोगों को लखपति बनने का आइडिया बताया था। महाकुंभ में दो दोस्तों की मुलाकात का भी एक वीडियो वायरल हुआ, जो 37 साल बाद मिले. बताया जा रहा है कि, दोनों साल 1988 में स्कूल में साथ में पढ़ा करते थे. दोनों ने अपनी पुरानी बातें शेयर की, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। जिसने भी इस वीडियो देखा, उसका दिल खुश हो गया।

इसे भी पढ़ें

डिलिवरी के लिए भी महाकुंभ पहुंच रही महिलाएं, ये नाम ट्रेंडिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं