बिहार के बक्सर में मगध एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, ट्रेन दो भागों में बटी [Magadh Express meets with an accident in Buxar, Bihar, train splits into two parts]

2 Min Read

बक्सर, एजेंसियां। देश में आज फिर एक ट्रेन हादसा हुआ है। बिहार के बक्सर जिले में ट्रेन 2 भागों में बंट गई, जिससे यात्रियो में चीख पुकार मच गई।

वहीं हादसा होने से यात्री भड़क गए। ये हादसा दीनदयाल उपाध्याय – पटना रेल खंड पर हुआ, जब मगध एक्सप्रेस का इंजन कुछ कोच के साथ आगे निकल गया और बाकी कोच पीछे रह गए।

झटके लगने पर ट्रेन के 2 भागों में बटने का पता चला। वहीं हादसा होने से रेलवे विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

हादसास्थल पर रेलवे अधिकारी, GRP, RPF पुलिस पहुंच गई है। रेलवे मंत्रालय ने हादसे की जांच के आदेश देकर जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

पैसेंजरों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन नंबर 20802 नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट की देरी से सुबह के करीब 11 बजे रवाना हुई थी, लेकिन 5 मिनट बाद ही जब ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन पहुंची और वहां से थोड़ा आगे निकली तो गांव धरौली के पास ट्रेन का प्रेशर पाइप पोलिंग टूट गया।

पाइप टूटते ही ट्रेन दो भागों में बट गयी। जोरदार झटका लगा तो पीछे छूटी बोगियों के पैसेंजर चीखने चिल्लाने लगे।

चीख पुकार सुनकर आगे जा चुकी बोगियों के लोगों ने ट्रेन रुकवाई, तब पायलट को ट्रेन के प्रेशर पाइप टूटने का पता चला।

पायलट ने हादसे की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर टीम और कर्मचारी लेकर मौके पर पहुंचे।

टेक्निकल टीम ने प्रेशर पाइप जोड़ा और ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया, लेकिन हादसा होने से पैसेंजर भड़के हुए हैं। उन्होंने रेलवे विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें

ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

Share This Article
Exit mobile version