मधुबाला : जिनके दीवाने थे शम्मी कपूर, दिया था शादी का प्रस्ताव

4 Min Read

स्वीर साल 1961 में आयी फिल्म बॉयफ्रेंड से है। ये इन दोनों की तीसरी और आखिरी फिल्म थी। इससे पहले 1953 की रेल का डिब्बा और 1955 की नकाब में इन दोनों ने साथ काम किया था।

यानि शम्मी कपूर जी ने अपने पूरे करियर में मधुबाला जी के साथ सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया था। आज मधुबाला का जन्मदिवस है।

14 फरवरी 1933 को मधुबाला का जन्म दिल्ली में हुआ था। तो चलिए, आज मधुबाला और शम्मी कपूर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से आपको बताता हूं।

रेल का डिब्बा फिल्म में पहली दफा मधुबाला और शम्मी कपूर साथ काम कर रहे थे। इस वक्त तक मधुबाला बहुत बड़ी स्टार थी। और शम्मी कपूर एक न्यूकमर थे।

रेल का डिब्बा उनकी दूसरी फिल्म थी। मधुबाला को देखकर शम्मी कपूर काफी नर्वस हो रहे थे। वो मधुबाला की खूबसूरती के मुरीद हो गए थे।

फिल्म में एक दृश्य था जिसमें शम्मी कपूर को मधुबाला जी को बाहों में भरना था। लेकिन ये दृश्य शम्मी कपूर सही से शूट ही नहीं कर पा रहे थे।

मधुबाला को भनक लग चुकी थी शम्मी उनके सामने नर्वस हो रहे हैं। और मधुबाला शम्मी की नर्वसनेस को बहुत ध्यान से ऑब्ज़र्व भी कर रही थी।

शम्मी कपूर मधुबाला की खूबसूरती के दीवाने थे। एक इंटरव्यू में शम्मी ने कहा था कि मधुबाला जब पानी पीती थी तो ऐसा लगता था मानो पानी उनके गले से नीचे उतरता हुआ साफ दिखाई दे रहा हो।

शम्मी मन ही मन मधुबाला को चाहने लगे थे। हालांकि वो जानते थे कि मधुबाला का अफेयर दिलीप कुमार से चल रहा है।

उन्हें ये भी पता था कि दिलीप कुमार से पहले मधुबाला का अफेयर उनके ही रिश्तेदार और अभिनेता प्रेमनाथ से भी चल रहा था।

लेकिन मधुबाला की खूबसूरती पर फिदा हो चुके शम्मी कपूर अपने जज़्बातों पर काबू ना रख सके। और एक दिन उन्होंने मधुबाला को प्रपॉज़ कर ही दिया।

शम्मी ने मधुबाला के सामने सीधे शादी का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन मधुबाला ने उनके इस प्रस्ताव को बचपना समझकर हंसी-मज़ाक में उड़ा दिया।

पर मधुबाला का यूं हंसना शम्मी कपूर का दिल तोड़ गया। वो जब अपने घर पहुंचे तो उनकी आंखों में आंसू थे। उनके आंसुओं पर उनकी मां की नज़रें पड़ गई।

मां ने जब शम्मी से उनकी उस अवस्था की वजह पूछी तो उन्होंने मां को सबकुछ बता दिया। मां ने गुस्से में शम्मीजी से कहा,”तुम्हारा दिमाग तो ठीक है। तुम मधुबाला से शादी नहीं कर सकते। वो मुस्लिम है। “

उस प्रपॉज़ल वाली घटना के बाद मधुबाला अक्सर शम्मी कपूर को छेड़ा करती थी। लेकिन साथ ही साथ वो इस बात का भी ध्यान रखती थी कि कहीं शम्मी फिर से उन्हें लेकर कोई फीलिंग्स ना बना लें।

इसलिए वो अक्सर बातचीत में दिलीप कुमार का ज़िक्र खूब करती थी। जिस वक्त शम्मी और मधुबाला की आखिरी फिल्म बॉयफ्रेंड की शूटिंग शुरू हुई थी उस वक्त तक शम्मी कपूर भी बड़े स्टार बन चुके थे।

एक इंटरव्यू में शम्मी कपूर जी ने बताया था कि पहली फिल्म रेल का डिब्बा की शूटिंग के दौरान मधुबाला उनसे कहती थी,”तुम काफी पतले हो।

तुम्हें थोड़ा वज़न बढ़ाना चाहिए।” मधुबाला की ये बात सुनकर शम्मी कपूर ने खूब बीयर पीना शुरू कर दिया था।

लेकिन बॉयफ्रेंड फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मधुबाला शम्मी जी से मिली तो उन्होंने शम्मी जी से कहा कि तुम्हें अपना वज़न थोड़ा कम करना चाहिए। तुम फैटी हो चुके हो।

इसे भी पढ़ें

https://idtvindradhanush.com/how-small-is-the-size-of-the-sorrow-of-those-who-cannot-speak/
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं