LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, दिवाली के अगले ही दिन महंगाई का झटका [LPG cylinder prices increased, inflation shock on the next day of Diwali]

2 Min Read

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, दिवाली के अगले ही दिन महंगाई का झटका

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली पर देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह-सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 62 रुपये बढ़ा दिए हैं। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली की बात करें तो यहां 19 किग्रा. के सिलेंडर के दाम 1802 रुपये हो गए हैं। पहले यह 1740 रुपये में मिलता था। वहीं, मुंबई में यही सिलेंडर 1754 रुपये में मिलेगा।

पहले यह 1692.50 रुपये में आता था। कोलकाता में नए रेट 1911.50 रुपये हो गए हैं। गुरुवार तक यही सिलेंडर 1850.50 रुपये में बिक रहा था। चेन्नई में दाम बढ़कर 1964 रुपये हो गए हैं। पुराना रेट 1903 रुपये था।

घरेलू गैस सिलेंडर पर राहतः

तेल कंपनियों ने 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस के दामों को यथावत रखा है। जो जानकारी के मुताबिक यह सिलेंडर 2023 के दामों में अभी भी मिल रहा है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में बिक रहा है।

मुंबई में यही सिलेंडर 802.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में उपलब्ध है।

वहीं, केंद्र की मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये तय की है। इससे पहले सरकार ने अगस्त में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की कटौती की थी। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कुछ राज्यों ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं