मनरेगा मजदूरी में कम बढ़ोतरी बंगाल के प्रति भाजपा की नफरत का सबूत : साकेत गोखले

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की मजदूरी में केवल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो इस राज्य के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘नफरत’’ का बेशर्म प्रदर्शन है।

मनरेगा योजना के तहत मजदूरी बढ़ाने संबंधी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिसूचना का जिक्र करते हुए गोखले ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए मजदूरी में बढ़ोतरी केवल पांच प्रतिशत की गयी है, जबकि बिहार के लिए यह बढ़ोतरी सात प्रतिशत से अधिक, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए नौ प्रतिशत से अधिक तथा आंध्र प्रदेश के लिए 10 प्रतिशत से अधिक है।

इसे भी पढ़ें

दुर्गा सोरेन का सपना आज भी अधूरा, उसे हर हाल में पूरा करना है : सीता सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं