पटना, एजेंसियां। बिहार के भागलपुर से लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने सरकारी नौकरी लगने पर प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं प्रेमी ने प्रेमिका को 5 लाख रुपए का ऑफर दिया ताकि वह उसे छोड़ दे। प्रेमी की नौकरी कोलकाता में इनकम टैक्स में लग गई है, जिसके बाद वह अचानक से बदल गया।
महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने बताया है कि वह बीते 5 साल से लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे। इस दौरान शादी के झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण भी किया।
पहले वह खुद शादी करने की बात करता था, लेकिन अचानक नौकरी लगने के बाद वह बदल गया। अब शादी करने को कहने पर इनकार कर रहा है।
साथ ही मुझसे पीछा छुड़ाने के लिए 5 लाख का ऑफर कर रहा है। लड़की ने कहा कि लड़का अब कहता है 5 लाख रुपए ले लो और मेरा पीछा छोड़ दो।
मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। लड़की ने बताया कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है। लड़की के साथ उसकी मां भी थाने में पहुंची है।
लड़की की मां के मुताबिक लड़के की नौकरी लगने के बाद वो लड़की और उसके परिवार वाले को धमकी दे रहा है।
लड़की की मां के अनुसार लड़का 5 लाख रुपए देने के लिए तैयार है। कहता है 5 लाख लो और मेरा पीछा छोड़ दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
हत्या और फोटो वायरल करने की धमकी देता है। महिला अपनी बेटी के साथ महिला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें









