लोस चुनावः चौथे चरण के दौरान अलग-अलग तीन मौत

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग चल रही है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में तीन लोगों की अलग-अलग वजह से मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में वोटिंग से एक दिन पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या हो गई। TMC ने CPI (M) समर्थकों पर बम धमाके का आरोप लगाया है। दुर्गापुर में भाजपा और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

बिहार के मुंगेर में वोटिंग से पहले एक पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुंगेर में ही वोटिंग के दौरान पर्ची नहीं देने के आरोप में कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र के बीड में एक न्यूज चैनल के पत्रकार की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें

विधायक ने वोटर को थप्पड़ मारा, वोटर ने भी दिया जवाब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं