लोस चुनावः थर्ड फेज-3 बजे तक 53.06 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा बंगाल और सबसे कम महाराष्ट्र में वोटिंग

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह से वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 53.60% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11% वोटिंग हुई और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63% लोगों ने वोट डाले।

इससे पहले, दोपहर 1 बजे तक 41.88% वोटिंग हुई थी। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 49.27%, महाराष्ट्र में सबसे कम 31.55% वोटिंग हुई।

बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होम गार्ड जवान की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।

वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है। यूपी के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री सफेद कुर्ता-पायजामा और भगवा जैकेट पहने हुए थे। वहीं अमित शाह सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भगवा रंग का गमछा लिए हुए थे।

PM मोदी कार से उतरने के बाद अमित शाह के साथ पैदल ही लोगों का अभिवादन करते हुए बूथ तक पहुंचे और मतदान किया।

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों के हाथ पर ऑटोग्राफ दिया। लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। एक बच्ची को गोद में लेकर हवा में उछाला।

इसे भी पढ़ें

पुतिन 5वीं बार बने राष्ट्रपति

Share This Article
Exit mobile version