लोस चुनावः थर्ड फेज में 68 प्रतिशत वोटिंग

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार (7 मई) को 67.93% वोटिंग हुई।

ये आंकड़े बुधवार सुबह 5 बजे तक के हैं। इनमें इजाफा हो सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव के थर्ड फेज में 116 सीटों के लिए 68.40% वोटिंग हुई थी।

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, ‘असम में सबसे ज्यादा 81.71% वोट डाले गए।

जबकि, उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57% लोगों ने मतदान किया।’ वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है।

यूपी के संभल में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। बिहार में वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 फेज में हो रहे हैं। पहले पहले फेज में 66.14% और दूसरे फेज में 66.71% वोटिंग हुई थी।

अब 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी के एनिमेटेड वीडियो पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं