लोस चुनाव अपडेटः 1 बजे तक

1 Min Read

रांची। वोटर अब निकलने लगे हैं और मतदान केंद्रों पर भीड़ दिख रही है। दोपहर 1 बजे तक झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर कुल 43.8 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

सबसे ज्यादा खूंटी लोकसभा क्षेत्र में 47.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद लोहरदगा में 43.46 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सिंहभूम में 43.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम पलामू में 41.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हालांकि चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि पलामू में गर्मी ज्यादा पड़ रही है। जैसे जैसे धूप कम होगी, वोटरों की संख्या बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें

अर्जुन मुंडा ने डाला वोट, की अपील

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं