बांग्लादेश में ढाका से त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च [Long march from Dhaka to Tripura border in Bangladesh]

1 Min Read

भारत ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ढाका से भारत के त्रिपुरा बॉर्डर तक लॉन्ग मार्च निकाला। इसे त्रिपुरा चलो अभियान नाम दिया गया था।

भारत ने हालात देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भारत और बांग्लादेश आपसी विवाद को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।’

हसीना सरकार गिरने के बाद हिंदू विरोधी भावनाएं बढ़ीं:

बांग्लादेश में 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से भारत विरोधी भावनाओं को बल मिला है। BNP से जुड़े कई नेता और कट्टरपंथी समूह लगातार भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दर्ज हुए 155 मुकदमें

Share This Article
Exit mobile version