दिल्ली में 4 सीटों पर आप और 3 पर कांग्रेस लड़ेगी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बात बन गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों के बीच चंडीगढ़ और 4 राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है।
दिल्ली में AAP 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस 9 और AAP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात में कांग्रेस 24 और आप 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
शनिवार 24 फरवरी को कांग्रेस के मुकुल वासनिक और AAP के सौरभ भारद्वाज तथा आतिशी ने सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा पत्रकारों के समक्ष की।
गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार देगी। पंजाब के लिए गठबंधन पर फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है।
कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कि UP में गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इसे अंतिम रूप देने दे दिया गया है।
आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में भी गठबंधन तय हो गया है और इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन की सदस्य AAP और कांग्रेस की संयुक्त बैठक बीते शुक्रवार को हुई थी। इसमें दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला है।
कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट हैं। वहीं, AAP दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
इसमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट शामिल है। बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP के बीच बात नहीं बनी है। इसलिए AAP सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में 10 फरवरी को इसका ऐलान कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने झोला छाप डॉक्टर को मारी गोली, मौत









