14-15 मार्च को लोकसभा चुनाव का हो सकता है ऐलान!

2 Min Read

7 चरणों में कराया जा सकता है मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि निर्वाचन आयोग 14 या 15 मार्च को चुनाव की तिथियों का ऐलान कर सकता है।

मतदान सात चरण में संपन्न कराये जाने की संभावना है। चुनाव आयोग का देश के विभिन्न राज्यों का दौरा पूरा कर चुका है।

इस दौरान राज्यों में चुनाव कराये जाने सम्बंधी हालात का जायजा लिया जा चुका है। चुनाव आयोग ने हर राज्य में जाकर वहां के लिए चुनाव की गाइडलाइन भी बता दी है।

कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की थी।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस समय व्यस्त कार्यक्रम जारी है। बुधवार को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के दौरे पर है।

प्रधानमंत्री 13 मार्च तक अपने सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। चुनाव आयोग इसके बाद कभी भी देश में मतदान की तिथियों की घोषणा कर सकता है।

जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी करेगा। बता दें कि मतदान की तिथियों की घोषणा के साथ पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।

इसके बाद किसी भी तरह की उद्घाटन और शिलान्यास जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग जायेगी।

इसे भी पढ़ें 

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं