लोकसभा चुनाव: कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची

1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकामन की बैठक चल रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पहली लिस्ट में 60 सीटों के उम्मीवारों की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस पहली लिस्ट में लगभग 1 दर्जन राज्यों के लोकसभा सीटों पर उम्मीवार की घोषणा कर सकती है।

इन राज्यों में छत्तीसगढ़, केरल, मणिपुर, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, मेघालय, दिल्ली और कर्नाटक शामिल हैं।

चर्चा यह भी है कि प्रियंका गांधी रायबरेली चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। पिछले कुछ दिनों से उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी।

उधर, राहुल गांधी अचानक ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़ वायनाड पहुंच गये हैं। वायनाड उनका संसदीय क्षेत्र है। यहां से वाम दलों ने अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है।

बताते चलें कि इससे पहले बीते दो मार्च को ही बीजेपी अपने 192 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। इसमें झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें 

तो इसीलिए एक पिता ने ही कर दी बेटी की हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं