लोन महंगा नहीं होगा, न EMI बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा [Loan will not be expensive, nor EMI will increase, RBI kept the repo rate at 6.5%]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। आपके मौजूदा लोन महंगे नहीं होंगे, न ही आपकी EMI बढ़ेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों को 6.5% पर बरकरार रखा है। सेंट्रल बैंक ने लगातार 11वीं बार दरें नहीं बदली हैं। आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्याज दर 0.25% बढ़ाकर 6.5% की गई थी।

अगले साल घट सकता है जीडीपी ग्रोथः

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। यह मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई है, जिससे इकोनॉमिक ग्रोथ पर निगेटिव असर पड़ सकता है। इसीलिए अगले फाइनेंशियल इयर में GDP ग्रोथ अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

एक अप्रैल को 2000 का नोट बदलने, जमा करने की सुविधा नहीं: रिजर्व बैंक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं