ll वैदिक पंचांग ll [Vedic Panchang]

3 Min Read

दिनांक -03 जुलाई 2024
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – आषाढ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी सुबह 07:10 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – रोहिणी 04 जुलाई प्रातः 04:07 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – शूल सुबह 09:02 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – दोपहर 12:43 से दोपहर 02:23 तक
सूर्योदय-05:12
सूर्यास्त- 06:23
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

ऐसा दुर्लभ योग आया है की अनंत गुना पुण्य सिर्फ थोडी देर मे

चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग

05 जुलाई 2024 शुक्रवार को प्रात: 03:54 से 04:57 तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है |

यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।

क्या करें क्या न करें पुस्तक से

कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि

04 जुलाई 2024 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है।

हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी

1).ॐ शिवाय नम:

2).ॐ सर्वात्मने नम:

3).ॐ त्रिनेत्राय नम:

4).ॐ हराय नम:

5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:

6).ॐ श्रीकंठाय नम:

7).ॐ सद्योजाताय नम:

8).ॐ वामदेवाय नम:

9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:

10).ॐ तत्पुरुषाय नम:

11).ॐ ईशानाय नम:

12).ॐ अनंतधर्माय नम:

13).ॐ ज्ञानभूताय नम:

14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

15).ॐ प्रधानाय नम:

16).ॐ व्योमात्मने नम:

17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

आर्थिक परेशानी से बचने हेतु

हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।

और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।

प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है।

उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |

बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना| इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll

Share This Article
Exit mobile version