ll वैदिक पंचांग ll [Vedic Panchang]

2 Min Read

दिनांक – 10 जून 2024
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्थी शाम 04:14 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – पुष्य रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात अश्लेशा
योग – ध्रुव शाम 04:48 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल – सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक
सूर्योदय-05:07
सूर्यास्त- 06:29
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

किसी को मिर्गी की तकलीफ हो तो

किसीको मिर्गी की तकलीफ है तो २ चम्मच प्याज का रस पिलाकर ऊपर से आधा चम्मच भुना हुआ जीरा खिला दो | मिर्गी की बीमारी में 5– 10 दिन में लाभ होगा |

क्रोध आये तो

क्रोध दूर करने का एक सरल प्रयोग भी है , जो पूज्य बापूजी सत्संग में बताते हैं :

‘क्रोध आये तो मुट्ठियाँ बंद कर लो | दोनों हाथों की मुट्टियाँ ऐसे बंद करें कि नखों के दबाव से हथेलियाँ दबें | इससे क्रोध दूर होने में मदद मिलेगी |’

वास्तु शास्त्र

बर्तन

कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए।

यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है।

टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

भूत प्रेत मैली विद्या

रोज सुबह नहाकर सूर्य भगवान को जल देकर ही कुछ खाएं पियें।

4 बार गायत्री मंत्र बोल कर सूर्य को जल देनेवाले पर भूत प्रेत मैली विद्या असर नहीं करती।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं