दिनांक – 30 मई 2024
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी सुबह 11:43 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 07:31 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग – वैधृति रात्रि 08:53 तक तत्पश्चात विष्कंभ
राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:56 तक
सूर्योदय-05:11
सूर्यास्त- 06:24
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण – पंचक
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
मसूढ़ों की सूझन
जामुन के वृक्ष की छाल के काढ़े के कुल्ले करने से दाँतों के मसूढ़ों की सूझन मिटती है व हिल्ते दाँत मजबूत होते हैं।
वास्तु शास्त्र
यदि घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद चंदन की बनी कोई भी मूर्ति ऐसे स्थान पर रखें, जहां से सभी सदस्यों की नजर उस पर पड़े।
इससे पारिवारिक तनाव खत्म होगा और सदस्यों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
डर लगता है तो
किसी को डर लगता हो तो | कोई अकेले नहीं सो पाते, कोई भूत पकड़ ले तो, ऐसे बहुत कारणों से डरते हैं| तो गुरुदेव को याद करके
ॐ ॠषिकेशाय नम:… ॐ ॠषिकेशाय नम: …ॐ ॠषिकेशाय नम: ये जप करें | ये अग्निपुराण में अग्निदेव कहते हैं |
इसे भी पढ़ें
BPSC शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, पटना हाई कोर्ट ने नीतीश सरकार को दिया एक माह का अल्टीमेटम









