ll वैदिक पंचांग ll

2 Min Read

दिनांक – 29 मई 2024
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – श्रवण सुबह 08:38 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग – इन्द्र रात्रि 11:34 तक तत्पश्चात वैधृति
राहुकाल – दोपहर 12:36 से दोपहर 02:16
सूर्योदय-05:11
सूर्यास्त- 06:24
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक (आरंभ: रात्रि 08:06)

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

नौकरी मिलने में समस्या

जिनको नौकरी नहीं मिलती या मिलती है पर छूट जाती है .. वे लोग शनिवार या मंगलवार या शनिमंगल दोनों दिन पीपल की परिक्रमा करें …

हो सके तो अपने हाथ से जल..सादा जल हो उसमें थोड़े काले तिल और एकाध चम्मच गंगा जल डालदें ..वो पीपल में चढ़ा कर जप करते – करते परिक्रमा करें |

थोड़ी देर बैठके ध्यान और प्रार्थना करें| आदित्य ह्रदय स्त्रोत्र का पाठ करें | फिर देखो उनकी नौकरी आदि की समस्या कैसे दूर होती है !!

सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ाने हेतु

शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |

इसे भी पढ़ें

द्रविड़ को गंभीर करेंगे रिप्लेस, बस ऐलान का इंतजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं