ll वैदिक पंचांग ll

4 Min Read

दिनांक – 13 मई 2024
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी 14 मई रात्रि 02:50 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – पुनर्वसु सुबह 11:23 तक तत्पश्चात पुष्य
योग – शूल सुबह 07:42 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – सुबह 07:40 से सुबह 09:18 तक
सूर्योदय-05:22
सूर्यास्त- 06:23
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

गंगाजल घर के इस जगह मे रखने से बरकत बढती है

विष्णुपदी-वृषभ संक्रांति

जप तिथि : 14 मई 2024 मंगलवार को (विष्णुपदी संक्रांति)
पुण्यकाल दोपहर 11:01 से शाम 06:04 तक |

विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)

गंगा जयंती महत्व

14 मई 2024 मंगलवार को श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती) है ।
गंगा जयंती हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है |

वैशाख शुक्ल सप्तमी के पावन दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई इस कारण इस पवित्र तिथि को गंगा जयंती के रूप में मनाया जाता है |

गंगा जयंती के शुभ अवसर पर गंगा जी में स्नान करने से सात्त्विकता और पुण्यलाभ प्राप्त होता है | वैशाख शुक्ल सप्तमी का दिन संपूर्ण भारत में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है |

यह तिथि पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर आने का पर्व है गंगा जयंती | स्कन्दपुराण, वाल्मीकि रामायण आदि ग्रंथों में गंगा जन्म की कथा वर्णित है |

भारत की अनेक धार्मिक अवधारणाओं में गंगा नदी को देवी के रूप में दर्शाया गया है | अनेक पवित्र तीर्थस्थल गंगा नदी के किनारे पर बसे हुये हैं |

गंगा नदी को भारत की पवित्र नदियों में सबसे पवित्र नदी के रूप में पूजा जाता है | मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है |

लोग गंगा के किनारे ही प्राण विसर्जन या अंतिम संस्कार की इच्छा रखते हैं तथा मृत्यु पश्चात गंगा में अपनी राख विसर्जित करना मोक्ष प्राप्ति के लिये आवश्यक समझते हैं | लोग गंगा घाटों पर पूजा अर्चना करते हैं और ध्यान लगाते हैं |

गंगाजल को पवित्र समझा जाता है तथा समस्त संस्कारों में उसका होना आवश्यक माना गया है | गंगाजल को अमृत समान माना गया है |

अनेक पर्वों और उत्सवों का गंगा से सीधा संबंध है मकर संक्राति, कुंभ और गंगा दशहरा के समय गंगा में स्नान, दान एवं दर्शन करना महत्त्वपूर्ण समझा माना गया है |

गंगा पर अनेक प्रसिद्ध मेलों का आयोजन किया जाता है | गंगा तीर्थ स्थल सम्पूर्ण भारत में सांस्कृतिक एकता स्थापित करता है |

गंगा जी के अनेक भक्ति ग्रंथ लिखे गए हैं जिनमें श्रीगंगासहस्रनामस्तोत्रम एवं गंगा आरती बहुत लोकप्रिय हैं |

इसे भी पढ़ें

पलामू में कल वोट डालने वालों को मिलेगा डिस्काउंट, पहली बार वोटिंग करने वालों को केक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं