ll वैदिक पंचांग ll

2 Min Read

दिनांक – 06 मई 2024

दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी दोपहर 02:40 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – रेवती शाम 05:43 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – प्रीति रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात आयुष्मान
राहुकाल – सुबह 07:43 से सुबह 09:20 तक
सूर्योदय-05:26
सूर्यास्त- 06:21
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

मासिक शिवरात्रि,पंचक (समाप्त : शाम 05:43)

विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

अमावस्या पर इतना करे

नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए

07 मई 2024 मंगलवार को दर्श अमावस्या और 08 मई, बुधवार को वैशाख अमावस्या है।

घर में हर अमावस अथवा हर 15 दिन में पानी में खड़ा नमक (1 लीटर पानी में 50 ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें ।

इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।

अमावस्या

अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)

धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए

हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।

सामग्री : 1. काले तिल, 2. जौं, 3. चावल, 4. गाय का घी, 5. चंदन पाउडर, 6. गूगल, 7. गुड़, 8. देशी कर्पूर, 9. गौ चंदन या कण्डा।

विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त 9 वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की 1-1 आहुति दें।

आहुति मंत्र

  1. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
  2. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
  3. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
  4. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
  5. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

इसे भी पढ़ें

CSK को लगा बड़ा झटका, पथिराना IPL 2024 से बाहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं