ll वैदिक पंचांग ll 27 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 27 October 2024]

2 Min Read

दिनांक – 27 अक्टूबर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – मघा दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – ब्रह्म पूर्ण रात्रि तक

राहुकाल – शाम 04:40 से शाम 06:06 तक

सूर्योदय -05:50

सूर्यास्त- 05:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – एकादशी वृद्धि तिथि

विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

धनतेरस पर लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इतना करे वर्ष भर समृद्धि की होगी वृद्धि | यम दीपदान कैसे करे कहा करे

धनतेरस

29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को धनतेरस है।

कार्तिक कृष्ण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन) त्रयोदशी के दिन को धनतेरस कहते हैं । भगवान धनवंतरी ने दुखी जनों के रोग निवारणार्थ इसी दिन आयुर्वेद का प्राकट्य किया था।

इस दिन सन्ध्या के समय घर के बाहर हाथ में जलता हुआ दीप लेकर भगवान यमराज की प्रसन्नता हेतु उन्हे इस मंत्र के साथ दीप दान करना चाहिये-

मृत्युना पाशदण्डाभ्याम् कालेन श्यामया सह ।

त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥

(त्रयोदशी के इस दीपदान के पाश और दण्डधारी मृत्यु तथा काल के अधिष्ठाता देव भगवान देव यम, देवी श्यामला सहित मुझ पर प्रसन्न हो।)

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll 26 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 26 October 2024]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं