ll वैदिक पंचांग ll 24 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 24 October 2024]

3 Min Read

l वैदिक पंचांग l

️ दिनांक – 24 अक्टूबर 2024
️ दिन – गुरूवार
️ विक्रम संवत – 2081
️ शक संवत -1946
️ अयन – दक्षिणायन
️ ऋतु – हेमंत ॠतु
️ मास – कार्तिक
️ पक्ष – कृष्ण
️ तिथि – अष्टमी 25 अक्टूबर रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात नवमी
️ नक्षत्र – पुष्य पूर्ण रात्रि तक
️ योग – साध्य 25 अक्टूबर प्रातः 05:23 तक तत्पश्चात शुभ
️ राहुकाल – दोपहर 01:49 से शाम 03:15 तक
️ सूर्योदय -05:49
️ सूर्यास्त- 05:56
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
व्रत पर्व विवरण – कालाष्टमी,गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से 25 अक्टूबर सूर्योदय तक)
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

कार्तिक मास की एकादशी है सबसे खास इस दिन विष्णुजी का इस तरह अभिषेक कर पूजन करने वाला महा धनवान होता हैः

पुष्य नक्षत्र योग

24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को सूर्योदय से 25 अक्टूबर सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।
१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम: |

कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में
बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |

गुरुपुष्यामृत योग

‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll 23 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 23 October 2024]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं