ll वैदिक पंचांग ll दिनांक – 08 दिसम्बर 2024 [ll Vedic Almanac ll Date – 08 December 2024]

3 Min Read

दिनांक – 08 दिसम्बर 2024
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी सुबह 09:44 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – शतभिषा शाम 04:03 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद
योग – वज्र 09 दिसम्बर रात्रि 03:54 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल – शाम 04:36 से शाम 05:57 तक
सूर्योदय 06:15
सूर्यास्त – 5:35
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – विजया सप्तमी,रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से सुबह 09:44 ),पंचक
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

खरमास कब से कब तक रहेगे 2024 मे खरमास के दौरान भूलसे भी यह कार्य नही करे

व्यतिपात योग

व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।

वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।

व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया

तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है

ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।

विशेष ~ व्यतिपात योग – 09 दिसम्बर 2024 सोमवार को रात्रि 01:06 यानि (10 दिसम्बर 01:06 AM) से 10 दिसम्बर, मंगलवार को रात्रि 10:03 तक व्यतिपात योग है।

मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि

08 दिसम्बर 2024 रविवार को (सूर्योदय से सुबह 09:44 तक) रविवारी सप्तमी है।

सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।
(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)

इसे भी पढ़ें

l वैदिक पंचांग l 07 दिसम्बर 2024 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं