हजारीबाग में एक बंद मकान से 1 करोड़ का शराब की गई बरामद [Liquor worth Rs 1 crore recovered from a locked house in Hazaribagh]

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग के जोनिया गांव में एक बंद मकान से 1500 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। टीम में उत्पाद निरीक्षक, पुलिस बल और अन्य अधिकारी शामिल थे।

अवैध शराब के नेटवर्क का खुलासा, जांच जारी

छापेमारी के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला और प्रारंभिक जांच से यह खुलासा हुआ कि यह मकान लंबे समय से बंद था, और इसका इस्तेमाल अवैध शराब रखने के लिए किया जा रहा था। विभाग अब इस शराब की स्रोत और नेटवर्क की जांच कर रहा है।

राज्य में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

सहायक आयुक्त शिव कुमार साहू ने कहा कि राज्य में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

धनबाद में 50 लाख की शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार, बंगाल से आ रही थी गाड़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं