शराब माफियाओं ने किया मुंगेर पुलिस की टीम पर हमला

2 Min Read

मुंगेर,एजेंसियां: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

आयें दिन कहीं न कहीं शराब माफिया बैखोफ होकर पुलिस टीम पर हमले कर रहे हैं। शराब माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ये मामला मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड से है। जहां दरियापुर गांव में शराब की सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार (06 मई) की देर रात छापा मारा।

इसी दौरान शराब माफियाओं ने गांव वालों के साथ मिलकर पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग का वाहन चला रहे चालक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों से बचने के लिए चालक एक कुएं में कूद गया। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक आपको बताते चलें कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान चालक को कुएं के पास बरामद शराब की रखवाली करने को कहा था।

तभी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ शराब तस्कर वहां पहुंच गए। ग्रामीणों से बचने के लिए चालक कुएं में कूद गया।

कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी और थाना से पुलिस भी पहुंची।

कुएं से मृतक चालक के शव को बाहर निकल गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

मधेपुरा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं