अजमेर सेक्स स्कैंडल के 6 दोषियों को उम्रकैद, 32 साल बाद आया फैसला [Life imprisonment to 6 culprits of Ajmer sex scandal, decision came after 32 years]

2 Min Read

100 छात्राओं के साथ हुआ था गैंगरेप

अजमेर, एजेंसियां। अजमेर में 32 साल पहले हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल के 6 दोषियों को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

कोर्ट ने नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहिल गणी, सैयद जमीर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सजा सुनाते वक्त 6 आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। एक आरोपी इकबाल भाटी को एम्बुलेंस से दिल्ली से अजमेर लाया गया था।

बाकी आरोपी पहले से ही कोर्ट में थे। इन 6 आरोपियों पर 23 जून 2001 को चार्जशीट पेश हुई थी। इसी साल जुलाई में सुनवाई पूरी हुई थी।

कॉलेज की छात्राओं के साथ किया गया था गैंगरेप

साल 1992 में 100 से ज्यादा कॉलेज गर्ल्स के साथ गैंगरेप और उनकी न्यूड फोटो सर्कुलेट होने पर तहलका मच गया था। मामले में 18 आरोपी थे। 4 सजा भुगत चुके हैं।

4 को हाईकोर्ट दोष मुक्त कर चुका है। एक ने 30 साल पहले केस के दौरान ही सुसाइड कर लिया था।

दो आरोपियों पर लड़के से कुकर्म का केस चला, इसमें एक सजा भुगत चुका है और एक पर केस चल रहा है। एक आरोपी फरार है और 6 पर फैसला आज आया है।

इसे भी पढ़ें

सेक्स स्कैंडल के आरोपी रेवन्ना ने खुद को बताया निर्दोष, कहा-31 मई को एसआइएटी के सामने पेश हो जाऊंगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं