नई दिल्ली,एजेंसियां: देश की दिग्गज बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने बीमा प्रीमियम कलेक्शन करने के मामले में पिछले 10 साल का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।
जीवन बीमा परिषद के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि एलआईसी ने अप्रैल 2024 में कुल 12,383.64 करोड़ रुपये का प्रीमियम कलेक्शन किया है।
यह अप्रैल 2023 में एकत्रित 5,810.10 करोड़ रुपये के प्रीमियम से 113.14 फीसदी अधिक है।
सूत्रों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की ओर से जारी बयान जारी कर कहा गया है कि इस उपलब्धि का श्रेय एलआईसी की नई बिक्री रणनीतियों के साथ उसकी विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को दिया जा सकता है।
व्यक्तिगत प्रीमियम श्रेणी के तहत एलआईसी ने अप्रैल में कुल 3,175.47 करोड़ रुपये का प्रीमियम एकत्र किया, जो अप्रैल 2023 के 2,537.02 करोड़ रुपये से 25.17 फीसदी अधिक है।
इस महीने में ग्रुप प्रीमियम 182.16 फीसदी बढ़कर 9,141.34 करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल 2023 में 3,239.72 करोड़ रुपये था।
हालांकि, यह वृद्धि समूह वार्षिक प्रीमियम श्रेणी में 100.33 फीसदी की वृद्धि से प्रेरित है, जो अप्रैल 2023 के 33.36 करोड़ रुपये से बढ़कर अप्रैल 2024 में 66.83 करोड़ रुपये हो गई।
इसे भी पढ़ें








