केजरीवाल के जेल से मुख्यमंत्री बने रहने पर पाबंदी नहीं : विधि विशेषज्ञ

1 Min Read

नयी दिल्ली: संविधान या कानून में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है जो जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पद पर बने रहने से रोकती हो, लेकिन जेल से सरकार चलाना “व्यावहारिक रूप से असंभव” है। विधि विशेषज्ञों ने सोमवार को यह राय व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को सोमवार को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विधि विशेषज्ञों के विचार 28 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों के अनुरूप हैं, जब उसने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया था।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि आप नेता को गिरफ्तारी के बाद सरकार चलाने से रोकने के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।

इसे भी पढ़ें

इन्फोसिस को 341 करोड़ रुपये की कर मांग को लेकर नोटिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं