दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई का शार्पशूटर गिरफ्तार

2 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के बाहरी इलाके से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का रहने वाला सतेंद्र कुमार (20) पिछले महीने दिल्ली के मोती नगर इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को मोती नगर थाने में एक सप्ताह पहले दर्ज फायरिंग मामले में शामिल एक व्यक्ति के अवैध हथियार लेकर आने की जानकारी मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) आर के सिंह ने कहा, “सूचना के अनुसार, छापेमारी की गई और सतेंदर को पकड़ लिया गया।”

जांच के दौरान, उसने खुलासा किया कि वह सितंबर-2023 में लॉरेंस बिश्नोई, काला राणा और कपिल मान गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया था।

डीसीपी ने कहा, “मार्च-24 के अंतिम सप्ताह में, उसे सिग्नल ऐप के माध्यम से नारायणा में किसी ठिकाने पर पहुंचने के लिए कहा गया था, जहां उसकी मुलाकात एक अन्य लड़के से हुई, जो स्कूटी चला रहा था।

इसके बाद दोनों 31 मार्च को मोती नगर में एक व्यक्ति के घर गए जहां दोपहर करीब 2 बजे कई राउंड फायरिंग की और भाग गए।

डीसीपी ने कहा, “घटना के बाद दूसरे व्यक्ति ने उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया और उसके बाद वह अलग-अलग जगहों पर रहकर गिरफ्तारी से बचता रहा।”

इसे भी पढ़ें

म्यूचुअल फंड में एसआईपी से निवेश बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं