CBI केस में आज सुनवाई
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत पर आज सुनवाई होगी। केजरीवाल तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे।
20 अगस्त को लोअर कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी थी। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 अगस्त को केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाने को कहा था।
सीबीआई ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है
23 अगस्त को CBI ने कोर्ट को बताया कि उन्हें शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और आप विधायक दुर्गेश पाठक पर केस चलाने की मंजूरी मिल गई है।
CBI ने केजरीवाल के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसपर भी आज सुनवाई होगी।
इसे भी पढ़ें


















