सीयूईटी-स्नातक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर पांच अप्रैल की गई

1 Min Read

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को कहा कि संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के लिये आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर पांच अप्रैल कर दी गई है।

आवेदन की पहली समयसीमा 26 मार्च थी, जो बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पाराशर ने कहा, “छात्रों और अन्य हितधारकों के अनुरोध के आधार पर सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच अप्रैल 2024 कर दी गई है।

उक्त तारीख को रात 9:50 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।”

इसे भी पढ़ें

विपक्ष ने केजरीवाल और सोरेन के लिए आवाज उठाई, लोकतंत्र बचाने और निष्पक्ष चुनाव पर जोर दिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं