Language Dispute:
चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्र सरकार के बीच ट्राय लैंग्वेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा- तमिलनाडु के कई नेताओं की चिट्ठियां मेरे पास आती हैं। आश्चर्य की बात है कि कोई नेता तमिल में सिग्नेचर नहीं करता। तमिल का गौरव बने, इसलिए इन लोगों को स्थानीय भाषा में सिग्नेचर करना चाहिए।
Language Dispute: मोदी बोले- डॉक्टरी की पढ़ाई तमिल भाषा में हो:
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को रामेश्वरम पहुंचे थे। इस दौरान CM स्टालिन न ही उन्हें रिसीव करने आए और न ही कार्यक्रम में पहुंचे। पीएम ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वे डॉक्टरी की पढ़ाई तमिल भाषा में कराएं।
Language Dispute: क्या है ट्राय लैंग्वेज वॉर:
तमिलनाडु सरकार पिछले दो महीने से नई शिक्षा नीति के तहत राज्य में ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने का विरोध कर रही है। पॉलिसी के तहत तमिल, अंग्रेजी के अलावा हिंदी को भी शिक्षा के माध्यम में शामिल करने का प्रस्ताव है। CM स्टालिन इसका विरोध कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
श्रीलंका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 10 मुद्दों पर होगी बातचीत








