उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ हाईवे बंद, राजस्थान में बारिश के 13 साल का रिकॉर्ड टूटा [Landslide in Uttarakhand, Badrinath Highway closed, 13 year record of rain broken in Rajasthan]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

आज भी 18 राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर आज सुबह लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं।

राजस्थान में बारिश के 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस मानसून सीजन, 1 जून से 5 सितंबर तक औसत 607.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पूरे सीजन में 435.6 मिमी बारिश होती है। साल 2011 से 2023 तक कभी भी 600 मिमी बरसात नहीं हुई।

राजस्थान के कई डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। आज बीसलपुर बांध के गेट खोले जाएंगे। 2004 से बीसलपुर बांध के गेट अब तक सिर्फ 6 बार (2004, 2006, 2014, 2016, 2019, 2020) में खोले गए हैं।

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिशः

मध्य प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिमी बारिश हुई। यह सालाना मानसून औसत से 10% ज्यादा है। राज्य में इस अवधि में सामान्य रूप से 823.9 मिमी बारिश होती है।

इसे भी पढ़ें

MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं