लैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव से 4 घंटे तक ED की पूछताछ [Land for Job case: Lalu Yadav questioned by ED for 4 hours]

1 Min Read

पटना,एजेंसियां। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में चार घंटे तक पूछताछ की। पटना स्थित ईडी दफ्तर में लालू यादव जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए, जहां उनसे रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिए जाने के आरोपों पर सवाल किए गए।

लालू यादव और उनके परिवार की जांच जारी

इस मामले में लालू यादव और उनके परिवार की जांच जारी है। मंगलवार को ED ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव से भी लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान दोनों को अलग-अलग कमरों में बैठाकर सवाल-जवाब किए गए।

क्या है मामला

गौरतलब है कि यह मामला तब का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में ग्रुप-D की नौकरियां देने के बदले में उनके परिवार को कई जमीनें ट्रांसफर की गई थीं। ED इस मामले में कई अहम जानकारियां जुटाने में लगी है और जांच अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें

लैंड फॉर जॉब केस: राबड़ी देवी और तेज प्रताप के बाद,आज ED करेगी लालू से पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं