चुनाव हारने के बाद सिंगापुर लौट गई लालू की बेटी रोहिणी [Lalu’s daughter Rohini returned to Singapore after losing the election]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। लालू की लाडली रोहिणी आचार्य चुनाव परिणाम आने के 9 दिन बाद सिंगापुर लौट गई।

हालांकि उन्होंने कहा कि वह 10-15 दिन के लिए ही सिंगापुर जा रही है। इसके बाद वो वापस आएंगी और सारण की जनता के सेवा में जुट जाएंगी।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि वह किसी कारण से जा रही हैं, लेकिन वह जल्द वापस आएंगी।

उन्होंने कारण भी साझा किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

बता दें कि रोहिणी आचार्य इस बार सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की पत्याशी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

10-15 दिन में लौट आएंगी

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि उन्हें बच्चों की याद आ रही है। काफी दिन से उनसे दूर है इसलिए उनसे मिलने जा रही है।

हालांकि 10-15 दिन में वह लौट आएंगी। यहां सारण की जनता की सेवा करेंगी और उन्हें धन्यवाद देंगी।

रोहिणी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को कोई बड़ा विभाग नहीं दिया गया। इससे उनकी नीयत पता चलती है।

सच्चाई सामने आ गई है। विपक्ष तो यही बोलता था, जनता अब डिसाइड करे। जनता से इतने झूठे वादे किए।

ठनठनगोपाल बना दिया है बिहार की जनता को। बिहार की जनता भी कह रही है कि हमें झुनझुना पकड़ा दिया गया है।

13 हजार वोटों से हारी रोहिणी

बता दें कि सारण लोकसभा सीट से उतरीं रोहिणी आचार्य का सामना बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी से था।

जहां रूड़ी को चार लाख 71 हजार 752 वोट मिले थे, वहीं रोहिणी आचार्य को चार लाख 58 हजार 91 वोट मिले। रोहिणी आचार्य 13 हजार 661 वोटों से चुनाव हार गई थीं।

इसे भी पढ़ें

सारण से रोहिणी आचार्या ने किया नामांकन, लालू परिवार रहा मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं