Lalu Yadav: लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी और घर दोनों से किया बाहर [Lalu Yadav expelled his son Tej Pratap from both the party and the house]

4 Min Read

Lalu Yadav:

पटना। पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया है। राजद सुप्रीमो और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह एलान किया। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तेज प्रताप को घर और परिवार से भी बाहर कर दिया गया है। लालू के घर में उनकी एंट्री पर रोक लग गई है।

Lalu Yadav: युवती के साथ तस्वरी हुई थी वायरलः

आरजेडी चीफ ने अपनी पोस्ट में कहा ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतः उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।

Lalu Yadav:

अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

Lalu Yadav: यह है मामलाः

शनिवार शाम तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं।

हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।” यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को खूब शेयर करने लगे। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट कर दिया गया। लेकिन, सियासी गलियारे से लेकर आम युवाओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है।

Lalu Yadav:तेज प्रताप ने ये सफाई दीः

कथित गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट वायरल होने के कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट के हैक होने की जानकारी दी। इसमें यह कहा गया है कि ये सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। अब लालू प्रसाद यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है।

इसे भी पढ़ें

लालू यादव दिल्ली एम्स में भर्ती, तेजस्वी बोले- ‘वे कलेजे वाले आदमी हैं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं