Lalu Yadav: लालू यादव 13वीं बार बने निर्विरोध RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष [Lalu Yadav became RJD national president unopposed for the 13th time]

2 Min Read

Lalu Yadav:

पटना, एजेंसियां। लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वे लगातार 13वीं बार इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की और बताया कि तय समय सीमा तक किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे लालू यादव की नियुक्ति निर्विरोध हो गई। सोमवार को लालू यादव ने पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा था, जहां उनके साथ बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Lalu Yadav: “लालू सम्मान दिवस” मनाने की योजना बनाई है

इस मौके पर पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और “लालू यादव जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि लालू जी का नेतृत्व पार्टी के लिए प्रेरणा है और उनका अनुभव आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। पार्टी ने 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव के निर्विरोध चुने जाने के उपलक्ष्य में “लालू सम्मान दिवस” मनाने की योजना बनाई है। लालू यादव की ताजपोशी को राजद ने पार्टी को एकजुट करने और चुनावी तैयारी के लिए अहम रणनीतिक कदम बताया है।

इसे भी पढ़े

​​Lalu Prasad Yadav : संसद में होता तो अकेले ही बीजेपी को जवाब दे देता: लालू प्रसाद यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं