ऊंची जातियों के पास देश की कुल संपत्ति का 88.4%, WIL की रिपोर्ट को लेकर लालू ने साधा केंद्र पर निशाना; OBC के आंकड़े को लेकर लालू ने कही ये बात [Upper castes have 88.4% of the country’s total wealth, Lalu targeted the Center over WIL report; Lalu said this regarding OBC figures]

3 Min Read

पटना, एजेंसियां। राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब की रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। लालू ने कहा कि जब तक ओबीसी, एससी-एसटी और उच्च जाति के गरीब लोग बीजेपी की भक्ति, धर्मांधता और नफरत बोने वाले दंगाइयों को अपना नेता मानेंगे तो ये आंकड़े और भी बदतर होते जाएंगे।

लालू ने कहा कि ये लोग धूर्तता के साथ OBC/SC/ST को सांकेतिक और दिखावटी प्रतिनिधित्व देकर इतिश्री कर देते हैं, ताकि देश की ये बहुसंख्यक आबादी अपने अधिकारों की वाजिब मांग ना कर सके।

रिसर्च देश में सामाजिक-आर्थिक असमानता को उजागर करती

लालू यादव ने लिखा है कि वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब (विश्व असमानता लैब) की ओर साझा की गई रिसर्च में पिछड़ों/दलितों और आदिवासियों के लिए डरावने आंकड़े सामने आए है।

यह रिसर्च देश में बढ़ती सामाजिक-आर्थिक असमानता को उजागर करती है। इस रिपोर्ट के अनुसार उच्च जातियों के पास देश की कुल संपत्ति का 88.4 %हिस्सा है, जबकि ओबीसी के पास केवल 9.0% और अनुसूचित जाति और जनजाति के पास मात्र 2.6% है।

लालू यादव ने लिखा है कि 2013 में OBC का देश की संपत्ति में 17.3% हिस्सा था, जो 2022 में घटकर 9% ही रह गया है।

छोटे और मध्यम आकार के व्यवसाय लगातार घटते जा रहे हैं। कृषि घाटे का सौदा होता जा रहा है। किसान सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बाद हो रहे है।

देश में OBC/SC/ST की आबादी लगभग 85%

लालू ने कहा कि सर्वविदित है कि देश में OBC/SC/ST की आबादी लगभग 85% है। यही कारण है कि बीजेपी जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती क्योंकि इससे हर क्षेत्र में कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का प्रभुत्व उजागर हो जाएगा।

रिसर्च बताती है कि देश की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा लगभग 89% हिस्सा, आबादी में सबसे कम वाले वर्गों के पास है तथा देश की सबसे अधिक आबादी वाले 85% OBC/SC/ST के पास बाक़ी बचा हिस्सा है।

इससे पता चलता है कि हमारे देश में सामाजिक-आर्थिक असमानता की जड़ें कितनी गहरी हैं।

इसे भी पढ़ें

Land for Job- सीबीआई की अंतिम चार्जशीट में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 78 नाम 

Share This Article
Exit mobile version