लालू और नीतीश ने बिहार को पूरा बर्बाद कर दिया – प्रशांत किशोर [Lalu and Nitish have completely ruined Bihar – Prashant Kishore]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार की राजनीति पर हमला बोला है, आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव ने पिछले 35 वर्षों में राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

उन्होंने सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार की जनता की लूट की बात की और कर्पूरी ठाकुर के समतामूलक समाज के सपने को याद करते हुए भूमि सुधार की आवश्यकता जताई।

भूमिहीनों के लिए भूमि सुधार का वादा

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो वह तीन साल के भीतर बिहार में भूमि सुधार लागू करेगी, ताकि भूमिहीनों को उनका हक मिल सके।

इसके अलावा, उन्होंने जन सुराज के 5 मंत्रों की जानकारी दी, जो समान शिक्षा, रोजगार, और भूमि वितरण के लिए होंगे। पार्टी का लक्ष्य 2025 में बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का है और नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में जाति के नाम पर लालू और जीतन राम मांझी के बीच मचा घमासान

Share This Article
Exit mobile version