लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर [Lal Krishna Advani admitted to Delhi AIIMS, condition stable]

1 Min Read

यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज जारी

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार देर रात को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद एम्स ले जाया गया है।

फिलहाल उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

इसी साल मिला है भारत रत्न

इसी साल 31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

2015 में मिला था पद्म विभूषण

प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं