दिनांक – 16 दिसम्बर 2024
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ॠतु
मास – पौष
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:27 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – आर्द्रा 17 दिसम्बर रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – शुक्ल रात्रि 11:23 तक तत्पश्चात ब्रह्म
राहुकाल – सुबह 08:30 से सुबह 09:52 तक
सूर्योदय 06:20
सूर्यास्त – 05:18
दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
व्रत पर्व विवरण –
विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
यह उपाय करने से दक्षिण मुह घर के दोष का प्रभाव होगा कम
कर्ज से मुक्ति
कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें | इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी | और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|
कारोबार में बरकत पाने के लिए
जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी।
शारीरिक कमजोरी
10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा ।
विशेष – रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए ।
इसे भी पढ़ें









