️ दिनांक -19 अप्रैल 2024
️ दिन – शुक्रवार
️ विक्रम संवत – 2081
️ शक संवत -1946
️ अयन – उत्तरायण
️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
️ मास – चैत्र
️ पक्ष – शुक्ल
️ तिथि – एकादशी रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात द्वादशी
️ नक्षत्र – मघा सुबह 10:57 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
️ योग – वृद्धि 20 अप्रैल रात्रि 01:45 तक तत्पश्चात ध्रुव
️ राहुकाल – सुबह 11:02 से दोपहर 12:38 तक
सूर्योदय-05:37
️ सूर्यास्त- 06:08
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – कामदा एकादशी,ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
विशेष – * *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
मनोकामना पूर्ति के लिए 19 अप्रैल को करले यह कार्य⤵️
कामदा एकादशी
➡️ 19 अप्रैल, शुक्रवार को कामदा एकादशी है।
‘कामदा एकादशी’ ब्रह्महत्या आदि पापों तथा पिशाचत्व आदि दोषों का नाश करनेवाली है । इसके पढ़ने और सुनने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है ।
ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य – सुरक्षा
➡ 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार से ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ ।
☀ ग्रीष्म ऋतु में शरीर का जलीय व स्निग्ध अंश घटने लगता है | जठराग्नि व रोगप्रतिकारक क्षमता भी घटने लगती है | इससे उत्पन्न शारीरिक समस्याओं से सुरक्षा हेतु नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखें –
१] ग्रीष्म ऋतु में जलन, गर्मी, चक्कर आना, अपच, दस्त, नेत्रविकार ( आँख आना / Conjunctivitis ) आदि समस्याएँ अधिक होती हैं | अत: गर्मियों में घर में बाहर निकलते समय लू से बचने के लिए सिर पर कपड़ा बाँधे अथवा टोपी पहने तथा एक गिलास पानी पीकर निकलें | जिन्हें दोपहिया वाहन पर बहुत लम्बी मुसाफिरी करनी हो वे जेब में एक प्याज रख सकते हैं |
२] उष्ण से ठंडे वातावरण में आने पर १० – १५ मिनट तक पानी न पियें | धूप में से आने पर तुंरत पूरे कपड़े न निकालें, कूलर आदि के सामने भी न बैठें | रात को पंखे, एयर – कंडिशनर अथवा कूलर की हवा में सोने की अपेक्षा हो सके तो छत पर अथवा खुले आँगन में सोयें | यह सम्भव न हो तो पंखे, कूलर आदि की सीधी हवा न लगे इसका ध्यान रखें |
इसे भी पढ़ें








