Heath Tips: पथरी के मरीजों के लिए फायदेमंद कुलथी दाल,क्या है कुलथी दाल?, जानें इसके फायदे [Kulathi dal is beneficial for stone patients, what is kulathi dal?, know its benefits]

3 Min Read

Kulathi Dal:

आजकल किडनी स्टोन (पथरी) की समस्या काफी बढ़ गई है, जिसका मुख्य कारण गलत खानपान, पानी की कमी और शरीर में खनिजों का असंतुलन है। पथरी होने पर पेट में असहनीय दर्द, पेशाब में जलन और रुकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में एक खास दाल, जिसे कुलथी दाल कहा जाता है, पथरी के इलाज के लिए बहुत प्रभावी मानी जाती है।

कुलथी दाल के फायदे-

Kulathi Dal: पथरी को गलाने में मदद

कुलथी दाल में ऐसे तत्व होते हैं, जो कैल्शियम ऑक्सलेट जैसे पथरी के स्टोन को धीरे-धीरे तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

Kulathi Dal: डाययुरेटिक गुण

कुलथी दाल पेशाब की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे पथरी शरीर से बाहर निकलने में आसानी होती है।

Kulathi Dal:सूजन और दर्द से आराम

पथरी के कारण होने वाली सूजन और जलन को कम करने में कुलथी दाल असरदार होती है, जो पथरी से जुड़ी परेशानी में राहत देती है।

Kulathi Dal: पथरी के पुनः बनने को रोकने में सहायक

कुलथी दाल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और फाइबर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे पथरी के दोबारा बनने की संभावना कम हो जाती है।

Kulathi Dal: कुलथी दाल खाने से पहले सावधानियां

कुलथी दाल का सेवन करते वक्त कुछ सावधानियाँ बरतनी चाहिए। यदि आपको हाई यूरिक एसिड है तो डॉक्टर से सलाह लें। गर्भवती महिलाएं और जो लोग विशेष दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें भी इसे लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।

Kulathi Dal: कुलथी दाल कैसे खाएं?

कुलथी दाल को उबालकर सूप की तरह पिया जा सकता है। आप इसे हल्दी और नमक के साथ उबालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, काढ़ा बनाकर भी इसे सेवन किया जा सकता है। रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में 2 चम्मच कुलथी भिगोकर उबालकर सेवन करें। कुलथी दाल को सूप या आटे में मिलाकर पराठे के रूप में भी खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

क्या आर्टिफिशियल स्वीटनर वाकई हेल्दी हैं? जानिए वैज्ञानिक नजरिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं