मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने CRPF बटालियन पर किया हमला, 2 जवान शहीद

1 Min Read

इंफाल,एजेंसियां: मणिपुर के नारायणसेना इलाके में शनिवार की रात को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कहा कि कुकी आतंकवादियों ने विष्णुपुर जिले के मोइरंग पुलिस थाना क्षेत्र में नारायणसेना के एक गांव में सीआरपीएफ के B/128 BN शिविर की तरफ बम फेंके और गोलीबारी किया।

विस्फोट में इंस्पेक्टर जादव दास, एसआई एन सरकार, एचसी अरूप सैनी और सीटी आफताब हुसैन सहित चार कर्मी घायल हो गए, जबकि एसआई/जीडी एन साकार और एचसी/जीडी अरूप सैनी की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

आपको बताते चलें कि संयुक्त बल द्वारा तलाशी अभियान चला कर तीन संदिग्ध कुकी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें

रांची में स्कूल बस पलटी, दर्जनों बच्चे गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं