दोनों समुदाय के नेता-विधायक दिल्ली में मिले
नई दिल्ली, एजेंसियां। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच कुकी, मैतेई और नगा समुदाय के विधायकों ने पहली बार दिल्ली में बातचीत की।
गृह मंत्रालय की बैठक में हिंसा का समाधान निकालने को लेकर बात हुई। इसके बाद विधायकों ने राज्य के लोगों से हिंसा छोड़ने की अपील की, ताकि किसी भी निर्दोष की जान न जाए।
गृह मंत्री और मणिपुर CM मीटिंग में नहीं आए:
गृह मंत्रालय की तरफ से IB के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर ए. के. मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
हालांकि गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह बैठक में नहीं आए। मीटिंग में BJP सांसद संबित पात्रा और अजीत घोपचड़े भी शामिल हुए।
हालांकि दोनों सांसद मीटिंग में क्यों शामिल हुए, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मणिपुर हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें:
मणिपुर में जातीय हिंसा 3 मई 2023 को शुरू हुई थी। इसके 16 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान 226 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। अगस्त में मणिपुर के जिरीबाम में कुकी और मैतेई ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें सुरक्षाबलों का सहयोग करने की बात कही गई थी।
इसे भी पढ़ें



















