कोलकाता की अनसुइया सेनगुप्ता को कांस में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस, फिल्म द शेमलेस के लिए मिला अवॉर्ड

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

अनसुइया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए मिला है।

इसके साथ ही वे कांस के इतिहास की पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

अनसुइया ने यह अवॉर्ड दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर रहने वाले अन्य समुदायों को समर्पित किया है।

एक्ट्रेस ने स्टेज पर कहा कि ये सभी समुदाय बहादुरी से एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जो उन्हें नहीं लड़नी चाहिए।

उन्हें समाज में बराबरी का हक पाने के लिए लड़ना पड़ रहा है। ‘द शेमलेस’ का निर्देशन बुल्गारियन फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है।

इसकी कहानी दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिनमें से एक के हाथों एक पुलिस वाले का खून हो जाता है।

इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारा शेट्‌टी भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।

जिस कैटेगरी में अनसुइया ने यह अवॉर्ड जीता है उसी कैटेगरी में इस फिल्म को भी नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, फिल्म यह अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई।

इसे भी पढ़ें

देश में 11 बजे तक 32.7 प्रतिशत मतदान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं